Mainpuri News: आलमपुरदेहा के मुख्य मार्ग पर जलभराव, ग्रामीण परेशान
मैनपुरी, अगस्त 24 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम आलमपुरदेहा में मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण न होने के चलते जलभराव हो गया है। छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों व राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग के किनारे नाला निर्माण कर पानी निकासी की व्यवस्था की मांग की है। ग्रामीण मनीष कुमार ने बताया कि लंबे समय से मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण की मांग की जा रही है। गांव के ही कुछ ग्रामीणों द्वारा नाला निर्माण को रुकवा दिया गया था, जिसका अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ है। बरसात के दौरान मुख्य मार्ग पर तालाब जैसे हालत दिख रहे हैं, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें यूनिफॉर्म व गंदे जूतों के साथ पानी में भीगते हुए विद्यालय जाना पड़ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.