मैनपुरी, जुलाई 10 -- Mainpuri News: मैनपुरी। विश्व जनसंख्या दिवस आज है। विश्व में भारत की जनसंख्या दूसरे स्थान पर है। भारत के साथ ही मैनपुरी में भी जनसंख्या में इजाफा हो रहा है। जिले की आबादी 24 लाख से अधिक पहुंच गई है। जिले में बढ़ती आबादी अब बोझ नहीं बल्कि यहां के युवा अवसर में बदल रहे हैं। यहां के हजारों युवा सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हैं। हालांकि रोजगार के सीमित अवसरों के कारण बड़ी संख्या में युवा अब स्वरोजगार की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं के सपनों को पंख लगा रही है। जनपद की लगभग 24 लाख जनसंख्या में एक बड़ा वर्ग युवाओं का है। 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवाओं की बात की जाए तो जिले में साढ़े सात लाख आबादी युवाओं की है। ये वह अवस्था है जिसमें युवा अपने कैरियर, सपनों को पूरा करने...