मैनपुरी, अगस्त 13 -- Mainpuri News: क्षेत्र में बिजली की भीषण अघोषित कटौती से परेशान किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। करीब एक दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों ने विद्युत उपखंड कार्यालय का घेराव कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने जल्द सुधार न होने पर उग्र धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। किसानों का आरोप है कि विभाग ने आठ घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया था, लेकिन मुश्किल से दो से ढाई घंटे ही बिजली मिल रही है। यह बिजली भी रुक-रुक कर दी जा रही है। भीषण गर्मी और कटौती के कारण धान की फसल की सिंचाई पूरी तरह ठप्प हो गई है और फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। किसान नेताओं ने बताया कि उन्होंने एसडीओ अभिषेक राय से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। किसानों का कहना है कि बिजलीघर के कर्मचारी कागजों में सप्लाई ज्यादा दिखाते है...