मैनपुरी, सितम्बर 13 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के खरपरी बंबा के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। शव पड़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। लेकिन शव की शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। जहां पहुंचकर परिजनों ने शिनाख्त की। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रविवार की सुबह मैनपुरी के किशनी मार्ग पर खरपरी गांव के पास बंबा में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव स्थानीय लोगों की मदद से बंबा से निकलवाया और शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान फिरोजाबाद के पेगू गांव निवासी 23 वर्षीय गुलशन उर्फ मिथुन के रूप में की। मृतक गुलशन उर्फ मिथुन का ...