Mainpuri News: अवैध रूप से विद्यालय चल रहे, चार को नोटिस जारी
मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: जनपद में बिना मान्यता के अवैध रूप से दर्जनों विद्यालय संचालित हैं। बीते दिनों कुरावली और करहल ब्लाक क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण किया। करहल में एक विद्यालय और कुरावली में तीन विद्यालय अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। करहल में तो निरीक्षण के दौरान विद्यालय की संचालिका ने खंड शिक्षा अधिकारी से अभद्रता कर नोटिस भी फाड़ दिया। बीएसए ने चारों ही विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किए हैं। करहल क्षेत्र के ग्राम नगला दिक्क स्थित बचपन प्ले आवासीय स्कूल अवैध रूप से संचालित है। बीते 31 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां विद्यालय में हॉस्टल संचालित मिला। 19 बच्चे भी अध्ययनरत मिले। मगर विद्य्रालय में कोई प्रशिक्षित शिक्षक नहीं मिला। विद्यालय अमान्य श्रेणी का पाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.