Mainpuri News: अवैध रूप से चल रहे दो पेट्रोल पंप किए गए कुर्क
मैनपुरी, सितम्बर 9 -- Mainpuri News: बायो डीजल के नाम पर फर्जी पेट्रोल पंप चलाने वाले आरोपियों के दो पेट्रोल पंप से जुड़ी 16 लाख से अधिक की संपत्ति बुधवार को कुर्क कर ली गई। कुरावली पुलिस ने तहसील प्रशासन के साथ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुलेमपुर और जींगन स्थित पेट्रोल पंप पर भवन और पेट्रोल डीजल से जुड़ी मशीनरी को कुर्क कराने की कार्रवाई की। दोनों ही आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। अब पुलिस इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का इतिहास भी खंगाल रही है, ताकि उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जा सके। कुरावली पुलिस ने ग्राम सलेमपुर और जींगन में बायो डीजल पेट्रोल के नाम पर पेट्रो पदार्थों को बेच रहे दो पेट्रोल पंपों को फर्जी पेट्रोल बेचते हुए पकड़ा था। इन दोनों को सीज कराया गया। ये पेट्रोल पंप फिरोजाबाद निवासी राधेश्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.