मैनपुरी, जुलाई 22 -- Mainpuri News: किशनी-कुसमरा मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम दुबर के पास गिट्टी से भरे एक अनियंत्रित डंपर ने पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने के बाद डंपर भी सड़क किनारे पलट गया। बुधवार सुबह करीब 9 बजे गिट्टी से लदा एक डंपर किशनी की ओर से आ रहा था। चालकों द्वारा तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ग्राम दुबर के पास पैदल चल रहे 32 वर्षीय प्रद्दुभ उर्फ कल्लू पुत्र पुत्तूलाल यादव निवासी नगला लालजू थाना कुदरकोट जिला औरैया हादसे का शिकार हो गए। यह भी पढ़ें- Supaul News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए ...