मैनपुरी, अगस्त 6 -- Mainpuri News: जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे अधेड़ ने पेट्रोल की बोतल दिखाकर हंगामा किया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और बोतल छीन ली। पुलिस बुलाई गई और उसे कोतवाली भेज दिया गया। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पायी निवासी जगदीश पुत्र चोब सिंह गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचा और पेट्रोल दिखाकर जमीन पर कब्जा न हटने की बात कहकर हंगामा करने लगा। उसे देखकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पेट्रोल की बोतल छीन ली। जगदीश का कहना है कि एसडीएम करहल ने उसके साथ अन्याय किया है। बताया गया है कि जगदीश पर ग्राम पंचायत की जमीन कब्जाने का आरोप है, जिसे एसडीएम ने खाली करा दिया था। जगदीश अब इस जमीन को खाली कराना चाहता है। प्रशासन का कहना है कि ये संभव नहीं है। कोतवाली में पूछताछ के बाद हिदायत देक...