Mainpuri News: अतिरिक्त दहेज में कार न मिली तो विवाहिताओं को निकाला
मैनपुरी, सितम्बर 23 -- Mainpuri News: ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की डिमांड कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर विवाहिताओं से मारपीट की गई और उन्हें ससुराल से निकाल दिया गया। एक मामले में एसपी के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में भी महिला थाने में दी गई शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है। कहा गया है कि जांच में जो भी दोषी निकलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। एसपी को शिकायती पत्र देकर आराम सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी रामलीला मैदान मैनपुरी ने तहरीर देकर शिकायत की कि उसने अपनी पुत्री की शादी 13 नवंबर 2025 को सत्यवीर पुत्र शहजादे सिंह निवासी नगला लेखराज थाना अरांव फिरोजाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.