मैनपुरी, सितम्बर 27 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के पुराने बाईपास स्थित आरएस पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब आठ बजे परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कांदर निवासी 47 वर्षीय गिरीश उर्फ गिर्रा यादव पुत्र साहब सिंह वर्तमान में भोगांव के मोहल्ला पथरिया में रहते थे। वह भोगांव में ही काम करत थे और लंबे समय से भोगांव कस्बे में ही रह रहे थे। यह भी पढ़ें- Mathura News: हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत परिजनों के अनुसार वह कभी-कभी गांव जाते थे। शनिवार की रात भोगांव क्षेत्र में पुराने बाईपास पर वह पैदल जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वा...