मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: विकास खंड जागीर के ग्राम शिवसिंहपुर स्थित राशन की दुकान पर कार्डधारकों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने सामूहिक शिकायत कर राशन वितरण व्यवस्था, अभिलेखों और दुकान के वास्तविक संचालन की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अंत्योदय कार्डधारकों को निर्धारित 35 किलो के स्थान पर महज 10 किलो राशन दिया जा रहा है। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को भी निर्धारित पांच किलो प्रति यूनिट के बजाय चार किलो राशन देने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम शिवसिंहपुर में राशन की दुकान विधवा महिला शीतला देवी के नाम दर्ज है। आरोप है कि दुकान का वास्तविक संचालन किरपाल चौहान द्वारा किया जा रहा है। कार्डधारकों ने प्रशासन से मौके पर जांच कर दुकान का वास्तविक संचालन कौन कर रहा है, इ...