नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Main Vaapas Aaunga OTT Release: फिल्ममेकर इम्तियाज अली अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वो हमेशा ही एक और खास कहानी के साथ पर्दे पर आते हैं। ऐसे में इम्तियाज की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को काफी पसंद किया गया। ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। 'मैं वापस आऊंगा' में वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में हैं। इस फिल्म को अगर आप सिनेमाघरों में देखने से चूक गए तो अब आप इसके घर पर आराम से बैठकर देख सकते हैं। क्योंकि ये फिल्म अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं ये कब और कहां पर रिलीज होगी?'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी रिलीज की डेट दरअसल, गुरुवार को, नेटफ्लिक्स इंडिया के अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'मैं वापस आऊंगा' के ओटीट...