नई दिल्ली, जून 1 -- महिंद्रा की एसयूवी को पसंद करने वाली ग्राहकों के लिए आने वाले दिन काफी एक्साइटिंग रहने वाले हैं। कंपनी अगले पांच सालों में 16 नए मॉडल्स के साथ अपने लाइनअप को एक्सपैंड करने वाली है। इसमें 10 नई ICE एसयूवी और 6 ईवी शामिल हैं। खास बात है कि इसी बीच कंपनी अपनी दो धाकड़ एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी में भी लगी है। इन अपकमिंग एसयूवी का नाम 2026 Mahindra Scorpio Facelift और Mahindra Vision S है। ये एसयूवी 7 और 5 सीटर वर्जन में आएंगी। आइए जानते हैं इनमें आपको क्या कुछ देखने को मिल सकता है।2026 Mahindra Scorpio N Facelift स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि नई महिंद्रा स्कॉर्पियो N में मामूली डिजाइन चेंज होंगे। इनमें थोड़ा अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, बदले हुए बंपर, नए 5-स्पोक 18-इंच अलॉय व्हील और टेललैंप के लिए नए एलईडी सिग्नेचर शामिल हैं।...