नई दिल्ली, अगस्त 12 -- महिंद्रा की एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो इस अब देर करने से कोई फायदा नहीं। कंपनी ने अगस्त 2026 में अपनी कई ICE यानी पेट्रोल-डीजल SUVs पर शानदार डिस्काउंट और बेनिफिट्स का ऐलान किया है। इस महीने स्कॉर्पियो N और थार रॉक्स पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। इनके अलावा स्कॉर्पियो क्लासिक, थार, XUV 3XO, बोलेरो नियो और बोलेरो नियो प्लस पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं। ये ऑफर 31 अगस्त 2026 तक के लिए वैलिड हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन ऑफर के बारे में।महिंद्रा स्कॉर्पियो N पर 1.25 लाख तक फायदा स्कॉर्पियो N पर इस महीने 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये के एक्सेसरीज शामिल हैं। ये ऑफर डीलर्स के पास मौजूद पुराने प्री-फेसलिफ्ट स्टॉक पर लागू हैं। स्कॉर्पियो N की एक्स-शोरूम क...