नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- महिंद्रा इंडियन मार्केट में अपनी बॉडी-ऑन-फ्रेम एसयूवी रेंज को और एक्सपैंड यानी बड़ा करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले समय में Scorpio N Facelift और Scorpio Classic के अपडेटेड मॉडल के साथ Lifestyler पिकअप ट्रक और Thar Roxx Facelift भी लॉन्च कर सकती है। इन सभी गाड़ियों में दमदार इंजन, मजबूत बॉडी और ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी पर खास ध्यान दिया जा सकता है। आइए जानते हैं डीटेल।Mahindra Scorpio N Facelift महिंद्रा स्कॉर्पियो N का One Edition वैरिएंट लाने वाली है। इसके अलावा कंपनी एसयूवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल की भी टेस्टिंग कर रही है। आने वाले मॉडल के फ्रंट डिजाइन में लाइफस्टाइलर पिकअप ट्रक की झलक देखने को मिल सकती है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप और बदला हुआ बंपर दिया जाएगा। पीछे की तरफ टेल लैंप में भी बदलाव होने ...