नई दिल्ली, मार्च 28 -- Mahavir Jayanti 2026 School Holiday: मार्च का महीना खत्म होने को है और इसके साथ ही त्योहारों का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में एक बड़ा सवाल है कि क्या 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी? महावीर जयंती जैन धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है, जो भगवान महावीर के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर जानकारी सामने आई है। आइए से जानते हैं कि आपके राज्य में स्कूलों की क्या स्थिति रहने वाली है।महावीर जयंती का महत्व और अवकाश भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। उनके शांति, अहिंसा और प्रेम के संदेश को याद करने के लिए दुनिया भर में जैन समुदाय इस दिन को बड़े उत्साह से ...