नई दिल्ली, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के भक्त सुबह-सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ शिव पूजा में जुट जाते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में इस खास दिन पर जो भक्त शादीशुदा है वह अपने खुशहाल जीवन की मनोकामना करता है। वहीं कुंवारे भक्त जल्दी शादी होने की अर्जी भगवान के सामने लगाते हैं। सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने के साथ ही लोग उपवास भी रखते हैं। कुछ लोग तो दिनभर भूखे-प्यासे रहते हैं और शाम के समय ही व्रत खोलते हैं। लेकिन कुछ लोग फलाहारी चीजों को खाते-पीते रहते हैं। ऐसे में आप व्रत वाले स्मूदी की रेसिपी ट्राई करें। यह भी पढ़ें- साबूदाना भिगोए बिना यूं झटपट तैयार करें व्रत वाली खिचड़ी, रेसिपीव्रत वाली स्मूदी बनाने की सामग्री व्रत वाली स्मूदी बनाने के लिए आपको चाहिए पा...