नई दिल्ली, फरवरी 15 -- Mahashivratri Puja: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की पूजा का खास महत्व माना जाता है। इस दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और पूरे मन से भोलेनाथ का ध्यान करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन सच्चे भाव से भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। अगर आप भी इस शिवरात्रि पर भोले बाबा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा में शिवजी को प्रिय माने जाने वाली 11 चीजें जरूर शामिल करें और जल चढ़ाने की सही विधि भी जानें।शिवजी की प्रिय 11 चीजें (पूजा में जरूर करें शामिल) भगवान शिव की पूजा में कुछ खास चीजों का महत्व बताया गया है। इन्हें श्रद्धा से अर्पित करने से मन को शांति मिलती है और पूजा पूर्ण मानी जाती है। जल: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मन शांत रहता है और जीवन में ...