नई दिल्ली, फरवरी 8 -- महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे बड़ा शिव-उत्सव है, जिसे फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव ने पहली बार लिंग रूप में प्रकट होने की कथा जुड़ी है। काशी विश्वनाथ मंदिर में इस पर्व पर लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए उमड़ पड़ते हैं। साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन बाबा विश्वनाथ अपने दूल्हा रूप में विराजमान होंगे और भक्तों पर फूलों की वर्षा होगी। मंदिर प्रशासन ने लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। आइए जानते हैं इस बार की तिथि, दर्शन का समय और इंतजामों की पूरी जानकारी।महाशिवरात्रि 2026 की तिथि और समय फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 5:06 बजे शुरू होगी और 16 फरवरी को शाम 5:35 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर महाश...