नई दिल्ली, जून 27 -- Maharashtra TET 2026 Paper Leak : महाराष्ट्र में शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे लाखों युवाओं के अरमानों पर शिक्षा माफिया ने एक बार फिर से पानी फेर दिया है। महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) 2026 का पेपर लीक होने की भनक लगते ही पूरे पुलिस और शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। ऐन परीक्षा से ठीक एक दिन पहले, ठाणे पुलिस ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को धर दबोचा है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुणे स्थित महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) ने रविवार, 28 जून को होने वाले टीईटी इम्तिहान को फिलहाल टालने का बड़ा फैसला लिया है। ठाणे जिले के कोनगांव इलाके में पुलिस ने जो जाल बिछाया था। इस बारे में शनिवार को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) अशोक दुबे ने इस पूरे ऑपरेशन की तफसील से...