नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Maharashtra schools closed: महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता अजित पवार का बुधवार, 28 जनवरी 2026 की सुबह पुणे के बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।हादसा कैसे हुआ? 66 वर्षीय अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें आगामी जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में जनसभाओं को संबोधित करना था। जानकारी के अनुसार, उन्होंने वीएसआर एविएशन द्वारा संचालित एक लियरजेट 45 विमान में सुबह करीब 8:10 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। सुबह लगभग 8:45 बजे, जब विमान बारामती हवाई अड्डे पर लैंड करने का प्रयास कर रहा था, तभी वह क्रैश हो गया। विमान जमीन से टकराने के तुरंत बाद एक आग के गोले में तब्दील हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.