नई दिल्ली, फरवरी 24 -- Maharashtra NMMS Result 2026: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 'नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप' (NMMS) परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा कक्षा 8वीं के उन मेधावी छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं। अब छात्र अपना परिणाम और स्टेट लेवल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट mscenmms.in या mscepune.in पर जाकर देख सकते हैं।परीक्षा का महत्व और स्कॉलरशिप का लाभ NMMS योजना का मुख्य उद्देश्य कक्षा 8वीं के प्रतिभाशाली छात्रों को माध्यमिक स्तर पर अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है। इस प्रकार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.