नई दिल्ली, मई 2 -- महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपने रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम चेक करने का लिंक 1 बजे एक्टिव होगा। बता दें कि इस साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 89.78 रहा। वहीं, पिछले वर्षों की मुकाबले इस बार भी परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। इस साल 93.15 प्रतिशत लड़किया पास हुई हैं। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86.80 रहा है। यानी, लड़कियों का पास परसेंटेज लड़कों से 6.35% ज़्यादा है. आपको बता दें कि इस साल कुल 153 सब्जेक्ट्स में से 26 सब्जेक्ट्स का रिजल्ट 100% रहा है। इस साल 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.