महाराजगंज, नवम्बर 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के फुलवरिया टोले में पोखरे में डूबे 38 वर्षीय ओमप्रकाश का शव करीब 60 घंटे बाद सोमवार को सुबह उतराता मिला। शुक्रवार शाम हुए हादसे के बाद एसडीआरएफ, एसएसबी, स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों ने लगातार पोखरे में तलाश की, लेकिन रविवार शाम तक सफलता नहीं मिली। सोमवार को शव मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। फुलवरिया टोले निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामदास शुक्रवार शाम घर के पास हैंडपंप पर पानी लेने गया था। हैंडपंप के पास ही बड़ा पोखरा है। इसी दौरान पानी की निकासी वाली नाली के पास फिसलन होने से वह पोखरे में चला गया। बेटी ने पिता को फिसलते देख शोर मचाया, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पोखरे में उतरकर तलाश शुरू ...