महाराजगंज, जुलाई 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भगवान शिव की आराधना का पावन महीना सावन इस वर्ष 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक चलेगा। सावन के आगमन को लेकर जिले के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन भी प्रमुख शिव मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय हो गया है। यह भी पढ़ें- सावन की शुरुआत 30 से, शिवालयों में तैयारी तेजसावन के चार सोमवार इस वर्ष सावन में कुल चार सोमवार 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त को रहेगा। इन चारों दिनों में जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस...