महाराजगंज, जुलाई 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल पाइपलाइन परियोजना एवं सात सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।नगर अध्यक्ष ने बताया कि नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब 2.30 करोड़ रुपये की लागत से नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद नगर के सभी प्रमुख वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी और पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलेगी। इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में जर्जर हो चुकी सात सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड संख्या 4, 7, 11 और 12 में भूमि पूजन किया गया।इन सड़कों के बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुव...