महाराजगंज, अगस्त 17 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले की सर्विलांस सेल को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से खोए हुए 101 मोबाइल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 26 लाख रुपये है। एसपी ने इन मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा तो उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

गुम मोबाइल की बरामदगी गुम मोबाइल की बरामदगी में पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग का बेहतर उदाहरण पेश किया है। सीईआईआर पोर्टल व आधुनिक सर्विलांस तकनीकों से खोए हुए इन 101 मोबाइल को अलग-अलग जगहों से बरामद किया। एसपी ने बताया कि पिछले 5 महीने में अब तक कुल 518 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमती एक ...