महाराजगंज, नवम्बर 21 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल व विभिन्न थानों की टीम तकनीक की मदद से 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद करने में सफलता पाई है। बरामद मोबाइल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये है। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।

आठ माह में 844 मोबाइल बरामद पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार पिछले आठ माह में कुल 844 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ 31 लाख रुपये है। मोबाइल की बरामदगी में सीईआईआर पोर्टल, सर्विलांस सेल व विभिन्न थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों की भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर उसे ब...