महाराजगंज, अगस्त 5 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जनपद में शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास व प्रारम्भिक अवस्था में विकासात्मक बाधाओं की समय रहते पहचान के लिए प्रोजेक्ट पहचान के तहत क्लस्टर स्तर पर प्रशिक्षण अभियान शुरू हो गया है। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल के अभिनव पहल के अंतर्गत जिले के 222 क्लस्टरों में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एएनएम का क्लस्टरवार प्रशिक्षण कराया जा रहा है। ताकि गांव स्तर पर ऐसे बच्चों की पहचान कर उनका उपचार व पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व व्यवहारिक विकास से संबंधित विभिन्न चरणों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रारम्भिक संकेतों के आधार पर बीमारियों या दिव्यांगता की पहचान के गुर सिखाए जा रहे ...