Maharajganj News: 15 किमी के सफर में 50 रुपये तक खर्च, पनियरा को रोडवेज का इंतजार
महाराजगंज, अक्टूबर 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए परिवहन की बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। महराजगंज-पनियरा मार्ग पर नियमित रोडवेज बस सेवा नहीं होने के कारण करीब 15 किलोमीटर के सफर के लिए यात्रियों को टेंपो और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार टेंपो चालक यात्रियों से 50 रुपये तक किराया वसूल रहे हैं। इससे रोजाना जिला मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पनियरा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रोजाना महराजगंज शहर में खरीदारी, कारोबार, नौकरी, पढ़ाई और सरकारी कामकाज के लिए पहुंचते हैं। मरीजों और बुजुर्गों को भी जिला मुख्यालय आना पड़ता है। नियमित बस सेवा नहीं होने से इन लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.