Maharajganj News: हेड मोहर्रिर प्रकरण में सभी पक्षों का दर्ज किया जाएगा बयान, जांच शुरू
महाराजगंज, नवम्बर 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना में दीपावली रात में हुए हेड मोहर्रिर कांड की जांच शुरू हो गई है। इसकी जांच का आदेश सीओ सदर अंकुर गौतम को मिला है। इसमें जांच अधिकारी द्वारा सभी पक्षों का बयान दर्ज किया जाएगा। थाने में पहली नवंबर को पकड़े गए पटाखे के बाबत हुए अपसी विवाद के बाद दीवाली की रात में हेड मोहर्रिर विशाल सिंह ने थानाध्यक्ष व सिसवा विधायक सहित कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए एक पत्र लिखकर अपने ह्वाट्सएप स्टेटस पर वायरल कर आत्मघाती कदम उठाया था। एसडीएम निचलौल अवनीश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने पहली नवंबर को निचलौल कस्बे के एक दुकान में स्टोर किए गए पटाखों की खेप पकड़ी थी। इसे निचलौल थाना में जब्त किया गया था। इसके बाद कुछ प्रभावशाली लोगों के दवाब में कुछ पटाखा छोड़ दिया गया। चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.