महाराजगंज, अक्टूबर 12 -- Maharajganj News: नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके पुत्र नवनीत पांडेय को साइबर टीम ने जिस मामले में गिरफ्तार किया है, उसकी अभी जांच चल रही है। यह विरोधियों की साजिश है। पहले भी प्रशासन से विरोधियों द्वारा साजिश कर बदनाम करने व जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई जा चुकी है।नरसिंह पांडेय ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक शुरुआत हिंदुत्व व राष्ट्रवादी विचारधारा से किया था। जन सेवा संकल्प से विरोधियों में बेचैनी है। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र नवनीत पांडेय पर साइबर क्राइम के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: महाराष्ट्र में साइबर ठगी मामले में देवघर के युवक की भूमिका की जांच अभी...