महाराजगंज, नवम्बर 7 -- Maharajganj News: सिंदुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में साइकिल सवार अमरनाथ की मौत के मामले में छह दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर मृतक के परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। मृतक की पत्नी पूनम देवी ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दो नवंबर को थाने में तहरीर दी थी।जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे अमरनाथ साइकिल से मिठौरा जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अमरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी पूनम देवी ने थाने में तहरीर देकर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।परिजनों के मुताबिक मामला सोशल मीडिया पर उठाए जाने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए सिंदुरिया पुल...