Maharajganj News: हादसे में युवक की मौत के पांच दिन बाद दर्ज हुआ केस
महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के गेरमा से बाजार कर घर लौट रहे 31 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। घटना के पांच दिन बाद मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोठीभार थाना क्षेत्र के लोढ़िया गांव निवासी शरीफुन निशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र जहांगीर 30 अगस्त को गेरमा से बाजार कर वापस घर लौट रहा था। सबया-हेवती मुख्य मार्ग पर गजौली गांव के पास वह रुककर किसी से बात करने जा रहा था। इसी दौरान हेवती की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जहांगीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.