महाराजगंज, अक्टूबर 9 -- Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-परतावल मार्ग पर बुधवार को तेज हवा में रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड बाइक सवार महिला के ऊपर गिरने से हुई मौत के बाद विभाग ने सड़क के बीच लगी होर्डिंग हटवा दी। हादसे में लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी सुभावती (56) की मौत हो गई थी।श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी सुभावती का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। बुधवार को वह बेटे के साथ नियमित जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गई थीं। इलाज के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गोरखपुर-परतावल मार्ग पर महाराजा रेस्टोरेंट के सामने पहुंचते ही सड़क के बीच लगा रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड तेज हवा के कारण अचानक बाइक पर गिर गया। हादसे में सुभावती गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई।इस संबंध में स्टेट हाईवे परतावल-...