महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले की एक पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर सीधे चौकी परिसर में दाखिल हो गई। युवती को असलहे के साथ देखकर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। रोते-बिलखते हुए युवती ने परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से जब पुलिस कर्मियों ने उससे बंदूक जमा कराने का प्रयास किया, तो उसने असलहा देने से साफ इनकार कर दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी को लेकर घर में हुआ झगड़ा तो दादा की बंदूक लेकर चौकी पहुंच गई युवती, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में मामला जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े ...