महाराजगंज, अगस्त 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल विभाग की ओर से 15 अगस्त को क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 6.30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम महराजगंज के मुख्य गेट से होगी। इसमें बालक वर्ग के लिए पांच किलोमीटर और बालिका वर्ग के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ कराई जाएगी। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने दी। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को एकलव्य स्टेडियम से होगी पांच किमी की क्रॉसकंट्री रेसप्रतियोगिता का मार्ग उन्होंने बताया कि बालक वर्ग की दौड़ स्टेडियम के मुख्य गेट से शुरू होकर पुलिस लाइन गेट, घुघली रोड होते हुए बलिया पुल तक जाएगी। इसके बाद खिलाड़ी वापस इसी मार्ग से होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य गेट पर पहुंचेंगे। वहीं बालिका वर्ग की दौड़ स्...