Maharajganj News: स्कूलों में लहलहाएंगी हरी सब्जियां, बच्चों की थाली में बढ़ेगा पोषण
महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- Maharajganj News: महराजगं, निज संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब स्कूल में उगाई गई ताजी और पौष्टिक सब्जियां मध्याह्न भोजन में उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए जिले के 1729 विद्यालयों में स्कूल न्यूट्रीशन गार्डेन (किचन गार्डेन) विकसित किया जाएगा। जिले में योजना के लिए 25 लाख 93 हजार 500 रुपये का बजट उपलब्ध भी कराया गया है। इसमें से प्रत्येक विद्यालय को 1500 रुपये दिए जाएंगे।
धनराशि जारी करने की प्रक्रिया धनराशि विद्यालयों के मध्याह्न भोजन निधि खातों में स्थानांतरित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर सीडीओ और जिलाधिकारी के समक्ष अनुमति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद विद्यालयों को धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विद्यालयों में सब्जियां उगाने की व्यवस्था योजना के तहत जिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.