महाराजगंज, जुलाई 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में उस समय गहमागहमी का माहौल बन गया, जब मनोनीत सभासद रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल और हरिनारायण लोधी एक साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। तीनों सभासदों ने वरिष्ठ लिपिक पर उनके द्वारा दिए गए विकास प्रस्तावों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।प्रेम जायसवाल ने कहा कि उन्होंने नगर की सड़क और नाली निर्माण से संबंधित प्रस्ताव काफी पहले दिया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन बिना सूचना दिए चुनिंदा सभासदों के साथ बैठकें कर रहा है, जबकि मनोनीत सभासदों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। तीनो सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर में टैक्सी स्टैंड की नीलामी जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों की भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी ...