Maharajganj News: सैलून में बैठने को लेकर युवक की पिटाई, दो हिरासत में
महाराजगंज, अगस्त 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत परतावल में एक सैलून की दुकान में बैठने को लेकर एक युवक की कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक का परिजनों ने सीएचसी परतावल में इलाज कराया गया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल निवासी रोहित (18) पुत्र अनिल रात परतावल बाजार में एक सैलून की दुकान पर गया था। सैलून की दुकान पर बैठने को लेकर एक युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान दूसरे युवक ने अपने 3-4 साथियों को बुला लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.