महाराजगंज, सितम्बर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में सेवा संकल्प अभियान के पहले आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इस बड़े कार्यक्रम को लेकर विकास विभाग के अधिकारी व बीडीओ ब्लॉक स्तर पर बिंदुवार कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। इससे अभियान से जुड़ी गतिविधियों, लाभार्थियों की भागीदारी व विभागीय जिम्मेदारियों को प्राथमिकता के आधार पर तय किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: घाटों से लेकर अस्पतालों तक होगा दीप प्रज्ज्वलनप्रशासनिक व्यवस्थाओं का अंतिम रूप सीडीओ के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का दायरा हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिय...