महाराजगंज, नवम्बर 13 -- बेटी की शादी का सामान चोरी Maharajganj News: चिउटहां, हिन्दुस्तान संवाद। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव के कोईरी टोला में सोमवार रात चोरों ने राजगीर मिस्त्री के घर में सेंध लगाकर बेटी की शादी के लिए जुटाए जेवर-कपड़े समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चुरा लिया। चोर घर में रखे 90 हजार रुपये नकद भी उठा ले गए। बेटी की शादी के लिए पिता काफी समय से मेहनत की कमाई से एक-एक सामान जुटा रहे थे। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: परिवार के लोग गए थे मेला, बंद घर से लाखों की चोरीदीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे चोर लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव निवासी रामबहादुर मौर्य राजगीर मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि नौ नवंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के ...