महाराजगंज, जुलाई 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। इसको लेकर भाजपा नेता राजन विश्वकर्मा ने एसडीएम निचलौल को ज्ञापन देकर तहसील बनाने की मांग की है और शासन का ध्यान क्षेत्र की समस्याओं की ओर आकर्षित किया।राजन विश्वकर्मा का कहना है कि सिसवा नगर पंचायत एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन तहसील मुख्यालय दूर होने के कारण आम नागरिकों को राजस्व, प्रमाण पत्र, भूमि से जुड़े मामलों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों का समय और धन दोनों व्यर्थ होता है। यह भी पढ़ें- Jamui News: व्यवसायिक संगठनों ने झाझा को अनुमंडल बनाए जाने की मांग की उन्होंने बताया कि सिसवा को तहसील बनाए जाने से क्षेत्र के लाखों लोग...