Maharajganj News: सार्वजनिक सड़क उखाड़ने का आरोप, एसडीएम से की शिकायत
महाराजगंज, अक्टूबर 30 -- Maharajganj News: नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे के मौलाना आजाद नगर के निवासियों ने सार्वजनिक सड़क क्षतिग्रस्त करने व रिहायशी मकानों को गिराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। मोहल्लेवासियों ने मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।शिकायती पत्र के अनुसार 28 अक्टूबर को लोहिया नगर निवासी त्रिलोकी नाथ ने पुराने मुकदमे के आदेश का हवाला देते हुए मधुवन इंटर कॉलेज और दुर्गा मंदिर के पास करीब 50 वर्ष पुराने सार्वजनिक रास्ते की इंटरलॉकिंग उखाड़ दी। आरोप है कि उन्होंने रास्ते को अपनी निजी भूमि बताया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि क्षेत्र में कई पीढ़ियों से लोग रह रहे हैं। उनके मकान नगर पालिका में दर्ज हैं और वे नियमित गृहकर व जलकर जमा करते हैं। उनका दावा है कि उन्हें मुकदमे के आदेश की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.