महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गुरु गोरखनाथ की महिमा और भक्ति को सुरों में पिरोते हुए ठूठीबारी के गायक आकाश कश्यप ने तेरी जय हो गोरखनाथ भक्ति गीत प्रस्तुत किया है। गोरखपुर के सांसद एवं अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने इस गीत का लोकार्पण किया।कश्यप ने इस गीत के माध्यम से गुरु गोरखनाथ के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा को संगीत के जरिए अभिव्यक्त किया है। गीत में बाबा गोरखनाथ की महिमा, कृपा और भक्तों के प्रति उनके आशीर्वाद का भावपूर्ण वर्णन किया गया है। आकाश ने कहा कि गुरु गोरखनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है। यह गीत बाबा के चरणों में उनकी भक्ति और श्रद्धा का समर्पण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...