महाराजगंज, अगस्त 21 -- Maharajganj News: कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रायपुर पंडित गांव में बुधवार को नाले में मिले युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो गई है। रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है।मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोषीपुरवा निवासी अमरजीत भारती अपने ससुराल रायपुर पंडित गांव आया हुआ था। बुधवार को गांव के पास स्थित नाले में उसका शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची कोल्हुई थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना दर्शाया गया है। थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन...