Maharajganj News: सर्पदंश से मौत के बाद मासूम का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, हुआ अंतिम संस्कार
महाराजगंज, सितम्बर 6 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा क्षेत्र के मधुबनी टोला पोखरहवा में सर्पदंश से मासूम अर्पित की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। शनिवार रात अर्पित का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम का चेहरा देखते ही परिजन और ग्रामीण अपने आंसू नहीं रोक सके। घर से उठती चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। रविवार को बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मधुबनी टोला पोखरहवा निवासी कृष्णमुरारी यादव की पत्नी सुगंधा यादव शुक्रवार रात अपने 11 वर्षीय पुत्र अर्पित के साथ सो रही थी। दोनों को सांप ने काट लिया था। रात करीब दो बजे अर्पित की तबीयत बिगड़ने व उल्टी होने पर परिजनों ने देखा तो उसकी अंगुली पर सांप के डंसने का निशान था। परिजन दोनों को तत्काल सीएचसी मिठौरा जगदौर ले गए, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.