Maharajganj News: सर्पदंश से महिला की मौत, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया
महाराजगंज, सितम्बर 29 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौराहा के पिपरहना टोले में मंगलवार की सुबह जहरीले सांप के काटने से एक महिला नंदनी पत्नी हरिश्चन्द की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे नंदनी चूल्हा जलाने के लिए घर के छज्जे पर रखी लकड़ी उतार रही थी। इसी दौरान लकड़ियों के बीच छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में काट लिया। सर्पदंश के बाद परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नंदनी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब आठ और छह वर्ष है। मां की मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। पति हरिश्चन्द रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहकर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.