महाराजगंज, जुलाई 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव की 59 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि महिला घर के बाहर थीं तभी उन्हें सांप ने काट लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन झाड़-फूंक कराने लगे। काफी देर तक झाड़-फूंक कराने के बाद भी जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो कुछ ही देर में बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया और न ही पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: महिला की मौत के बाद सपेरे सांप को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...