महाराजगंज, अक्टूबर 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। रबी सीजन में गेहूं और तिलहन की बुवाई के लिए खाद का इंतजाम करना है, लेकिन जेब में पर्याप्त नकदी नहीं है तो किसानों के लिए साधन सहकारी समितियां मददगार बन सकती हैं। समितियों की सदस्यता लेने वाले किसान खाद खरीदने के लिए उधार पर कर्ज ले सकेंगे। इतना ही नहीं, पात्र किसान पांच प्रतिशत ब्याज दर पर एक लाख से लेकर अधिकतम तीन लाख रुपये तक का कर्ज भी प्राप्त कर सकेंगे। इसी सुविधा को किसानों तक पहुंचाने और समितियों से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए सहकारिता विभाग ने सदस्यता बढ़ाने की मुहिम तेज कर दी है।

जिले में 97 समितियां, सदस्यता के फायदे महराजगंज जिले में बी-पैक्स के तहत 97 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं। रबी सीजन में गेहूं और तिलहन की खेती के लिए खाद की मांग बढ़ने के सा...